10 से ज्यादा नवादा मे घूमने की जगह : Nawada Me Ghumne Ki Jagah

Photo of author

By Anuj Kumar

बिहार राज्य का एक ऐसा प्रमुख जिला जिसे नवादा के नाम से जाना जाता है। जिसमे कई Nawada Me Ghumne Ki Jagah जैसे सूर्य मंदिर, ककोलत जलप्रपात, शिव मंदिर, गुरपा पहाड़ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शामिल है। आज के हम इस आर्टिकल मे Places to Visit in Nawada के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे मे जानकारी हासिल करेंगे।

नवादा मे घूमने की जगह | Nawada Me Ghumne Ki Jagah

बिहार राज्य का नवादा जिला मुख्य जिलों मे से एक है। यह जिला बिहार की राजधानी पटना से लगभग 106 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नवादा शहर मे एक मुख्य नदी पंचाने है और इसके साथ कई और नदियां जैसे सकरी और धनार्जय नदी भी बहती है।

चलिए, तो अब नवादा जिले के धार्मिक और दर्शनीय स्थल (Nawada Tourist Places) की सैर कराते है।

#1. गोवर्धन मंदिर | Govardhan Temple Nawada

बिहार के नवादा शहर मे एक नया गोवर्धन मंदिर बनाया गया है। यह मंदिर नवादा जिले के साथ साथ पूरे देश मे दार्शनिक स्थल के रूप मे आकर्षण केंद्र बना है। यह कृष्ण जी को समर्पित मंदिर है। यह नवादा शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम मे स्थित है। दक्षिण भारत शैली के आधार पर इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है।

यह मंदिर दक्षिण भारत के कुशल कारीगरों के द्वारा बनाया गया है। अगर आप नवादा जाते है तो इस मंदिर को देखे बगैर वापस मत जाईएगा क्योंकि एक ऐसा मंदिर है जो की भारत के पूर्वी राज्य मे यह पहला दक्षिण भारत शैली के आधार पर बना मंदिर है।

Nawada Me Ghumne Ki Jagah

#2. श्री जैन श्वेतांबर भंडार तीर्थ नवादा | Shri Jain Shwetambar Bhandar Teerth Nawada

श्री जैन श्वेतांबर भंडार तीर्थ नवादा शहर का एक प्रमुख जैन धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को लोग गुनाया जी के नाम से भी जानते है। यह मंदिर पावापुरी तीर्थ के द्वारा संचालित, श्री गौतम स्वामी जी को समर्पित है। इस मंदिर मे गौतम स्वामी जी का एक मूर्ति स्थापित किया गया है। आप यहाँ आकर स्वामी जी का दर्शन कर सकते है।

#3. शोभानाथ महादेव मंदिर नवादा | Shobhanath Mahadev Temple Nawada

शोभानाथ महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध मंदिर है। यह नवादा जिले के प्राचीन मंदिरों मे से एक है। इस मंदिर के गर्भ गृह मे शिवलिंग के साथ साथ एक तालाब भी देखने को मिलते है। मंदिर मे और कई देवी देवताओं का दर्शन करने के लिए मिल जाते है। इस मंदिर को शोभिया मंदिर के भी नाम से जाना जाता है।

#4. सूर्य मंदिर नवादा | Sun Temple Nawada

बिहार के Nawada District मे एक प्रमुख सूर्य मंदिर है जो नारदीगंज प्रखंड के हंडिया गाँव मे स्थित है। यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यह सूर्य भगवान को समर्पित मंदिर है। लोग यहाँ सूर्य भगवान को दर्शन करने जाते है। इस मंदिर के सामने एक तालाब भी स्थित है। माना जाता है कि जो व्यक्ति स्किन से संबंधित रोग से ग्रसित रहता है तो इस तालाब मे स्नान करने से वे रोगमुक्त हो जाते है।

#5. ककोलत जलप्रपात नवादा | Kakolat Falls Nawada

ककोलत जलप्रपात बिहार ही नहीं पूरे देश मे फेमस है। ककोलत जलप्रपात नवादा जिले का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जिसमे गर्मियों के दिनों मे ठंडी ठंडी पानी का मजा उठा सकते है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है की यहाँ पर प्राचीन समय मे श्री कृष्ण अपने रानियों के साथ आकर स्नान किया करते थे।

यहाँ आपको खूबसूरत घाटी जहाँ से झरने का पानी गिरता है और साथ ही साथ चारों तरफ जगलों को देखने को मिलता है जो की एक बेहद खूबसूरत नजारा है। यह पिकनिक मनाने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है।

#6. कौल महादेव मंदिर नवादा | Kaul Mahadev Temple Nawada

कौल मंदिर नवादा जिले का एक प्रसिद्ध जगह है। यह भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। यहाँ मंदिर के साथ साथ एक जलाशय भी देखने को मिलता है। ये चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो की देखने मे बहुत खूबसूरत नजारा है।

#7. हल्दिया बांध नवादा | Haldia Dam Nawada

हल्दिया बांध नवादा शहर का एक सुंदर बांध है जो की चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस बांध को फुलवारिया बांध भी कहा जाता है। चारों तरफ हरियाली देखने के साथ साथ आप यहाँ पर पिकनिक भी मना सकते है। शाम के समय मे सूर्यास्त का दृश्य देखने मे अलग ही मजा है।   

#8. गुरपा माउंटेन नवादा | Gurpa Mountain Nawada

गुरपा माउंटेन नवादा जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस पहाड़ी पर भगवान बुद्ध के मंदिर स्थापित है और एक बुद्ध स्तूप भी देखने को मिलते है। इस पहाड़ी पर सीढ़ियाँ बनी हुई है जिससे आप पहाड़ पर आसानी से चढ़ सकते है।

#9. सर्वोदय आश्रम नवादा | Sarvodaya Ashram Nawada

सर्वोदय आश्रम नवादा शहर का एक प्रमुख घूमने वाली जगह है। यह नवादा के सोखोदेवरा गाँव मे स्थित है। ये बहुत ही प्राचीन आश्रम है जहाँ पर एक कृषि विश्वविद्यालय भी बना हुआ है। इस आश्रम से थोड़ी सी दूरी पर एक चट्टान है जिसे जेपी चट्टान के नाम से भी जाना जाता है। 1942 के आंदोलन मे एक प्रसिद्ध और क्रांतिकारी नेता जय प्रकाश नारायण लड़ाई के दौरान यही छुपे हुए थे इसलिए इसे जेपी चट्टान कहा जाता है।

#10. सोखोदेवरा बांध नवादा | Sokhodevara Dam Nawada

सोखोदेवरा बांध बिहार के नवादा शहर के एक चर्चित बांध मे से एक है। यह जंगल के बीच मे है और चारों तरफ हरियाली देखने को मिलते है जिसे देखने मे बहुत आनंद आता है। यहाँ पर एक भगवान शिव का मंदिर भी है जिसे डंडेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है।

#11. बुधौली मठ नवादा | Budhauli Math Nawada

बुधौली मठ नवादा जिले के एक प्राचीन मुख्य पर्यटन और धार्मिक स्थल है। यह नवादा जिले के बुधौली गाँव मे स्थित है। यह लगभग 1800 साल पुराना मठ है। मठ के अंदर एक तालाब भी देखने को मिलता है। मठ मे दुर्गा जी का एक मंदिर भी बनाया गया है जो की बेहद सुंदर है। इस मठ मे आपको प्राचीन मूर्तियों के दर्शन करने को भी मिलते है।

#12. शिव मंदिर नवादा | Shiv Mandir Nawada

बिहार के नवादा जिले मे एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है जो बुधौली गाँव मे स्थित है। इस मंदिर के पास भी एक बड़ा सा तालाब देखने को मिलता है। इस मंदिर मे भगवान शिव जी के दर्शन करने को मिलते है।

यहाँ भी पढ़े : गया मे घूमने की जगह

#13. 52 कोठी 52 द्वार नवादा | 52 Kothi 52 Door Nawada

52 कोठी 52 द्वार बिहार राज्य के नवादा जिले का एक ऐतिहासिक स्थल है जो की एक राजमहल है जो बुधौली गाँव मे स्थित है। यहाँ पर गांधीजी, अब्दुल गफ्फार खान और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जैसे महान हस्तियाँ इस महल का दौरा किया था। यहाँ पर आकर आप इस राजमहल का लुफ्त उठा सकते है।   

#14. नारद संग्रहालय नवादा | Narada Museum Nawada

नारद संग्रहालय को नवादा संग्रहालय भी कहा जाता है। यह नवादा शहर का मुख्य पर्यटन स्थल है। यह शहर के बीचोंबीच स्थित है। इस संग्रहालय मे बहुत सारी प्राचीन वस्तुओं का संग्रह है। इस संग्रहालय के बाहर एक सुंदर बगीचा भी बना हुआ है।

#15. सीतामढ़ी | Sitamarhi

सीतामढ़ी नवादा शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है। प्राचीन काल से ही यह एक प्रमुख स्थान है। यहाँ प्राचीन गुफ़ाएं भी है जो 16 फीट लंबी और 11 फुट चौड़ी है। गुफा के अंदर देवी लक्ष्मी की एक प्रतिमा भी है। पौराणिक कथा के अनुसार, यहाँ वनवास के दौरान सीता का घर था। इसके अलावा यहाँ पर लव कुश का जन्म स्थान है जिसके कारण सीतामढ़ी ज्यादा प्रसिद्ध है।

#16. इंद्रसाल गुफा | Indrasal Cave

लोगों का मानना है की भगवान बुद्ध ने इस स्थान का दौरा किया था और इस गुफा मे उन्होंने शरण लिया था। भगवान बुद्ध ने इस गुफा मे लगभग एक वर्ष बिताए थे।

FAQ

Q1. नवादा शहर मे घूमने के टॉप 5 जगह कौन कौन से है?

Ans. नवादा शहर एक धार्मिक पर्यटन स्थल है। टॉप 5 जगह जैसे गोवर्धन मंदिर, ककोलत जलप्रपात, सूर्य मंदिर, गुरपा माउंटेन और 52 कोठी 52 द्वार नवादा मे धार्मिक स्थल घूमने की जगह है।

Q2. नवादा शहर मे नया मंदिर कौन सा बना है?

Ans. बिहार के नवादा शहर मे नया मंदिर गोवर्धन मंदिर बना है। यह कृष्ण जी को समर्पित मंदिर है। इसका निर्माण 2014 मे शुरू हुआ था। यह मंदिर दक्षिण भारत शैली के आधार पर दक्षिण भारत के कुशल कारीगरों द्वारा बनाया गया है।

Q3. नवादा शहर मे कौन सा प्रसिद्ध जलप्रपात है?

Ans. बिहार के नवादा जिले मे एक प्राकृतिक और ऐतिहासिक ककोलत जलप्रपात है। यहाँ गर्मी के दिनों मे झरने के ठंडी ठंडी पानी मे लोग स्नान करने जाते है। यह एक पिकनिक स्पॉट भी है।

इस आर्टिकल मे हमने Nawada Me Ghumne Ki Jagah (Nawada Famous Places to Visit) के बारे मे जानकारी शेयर किए। अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

धन्यवाद !

Leave a Comment